EWS Income Certificate | Domicile Certificate | EWS आय प्रमाण पत्र कैसे बनवाए 2021 | आय प्रमाण पत्र कैसे बनवाए

EWS (इकोनॉमिकली वीकर सेक्शन) Certificate क्या है, EWS आय प्रमाण पत्र कैसे बनवाए 2021

EWS आय प्रमाण पत्र कैसे बनता है  : EWS Certificate कैसे बनाएं इसकी जानकारी प्राप्त करने से पहले हमें यह जानना बेहद आवश्यक है | कि ईडब्ल्यूएस सर्टिफिकेट क्या है | EWS Certificate का फुल फॉर्म Economically Weaker Sections (इकोनॉमिकली वीकर सेक्शन) है | अर्थात आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग | ईडब्ल्यूएस सर्टिफिकेट , इनकम सर्टिफिकेट की तरह ही है जो आपकी आर्थिक स्थिति को दर्शाता है | सरकार द्वारा यह सर्टिफिकेट जारी करने का मुख्य उद्देश्य सामान्य जाति के कमजोर वर्ग के नागरिकों को आरक्षण का लाभ दिलाना है |
domicile certificate online|income certificate online form
                                                     EWS Cetificate Online आवेदन 2021                                                                                                              
सामान्य वर्ग के नागरिकों की काफी समय से चली आ रही आर्थिक आधार पर आरक्षण व्यवस्था को लागू करने की मांग को केंद्र सरकार ने लागू कर दिया है | अब देश में एसटी , एससी और ओबीसी के नागरिकों के साथ ही सामान्य वर्ग के नागरिक भी आरक्षण का लाभ उठा सकते हैं | सामान्य वर्ग के नागरिकों को भी अब आरक्षण प्रदान किया जाएगा | सामान्य वर्ग को आरक्षण प्रदान करने के लिए सरकार द्वारा कुछ नियम और कानून बनाए गए हैं | जिनका पालन करने वाले सामान्य वर्ग के नागरिक ही इस आरक्षण व्यवस्था का लाभ उठा सकते हैं |
 EWS आय प्रमाण पत्र कैसे बनवाए 2021
आरक्षण व्यवस्था के अंतर्गत सामान्य वर्ग के नागरिकों को केवल आधार पर ही आरक्षण का लाभ प्रदान किया जाएगा | ऐसे सभी नागरिक जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं | और वह सामान्य वर्ग के नागरिक हैं | उन्हें 10 प्रतिशत आरक्षण का लाभ प्रदान किया जाएगा | आरक्षण का लाभ प्राप्त करने के लिए सामान्य वर्ग के गरीब नागरिकों को यह साबित करना होगा | कि वह वास्तव में आर्थिक रूप से कमजोर हैं | और उन्हें आरक्षण का लाभ प्रदान किया जाना चाहिए |
सरकार ने सामान्य वर्ग के सभी आर्थिक रूप से कमजोर नागरिकों की पात्रता जांचने और उन्हें लाभ प्रदान करने के लिए EWS Certificate जारी करने की व्यवस्था की गई है | EWS Certificate के माध्यम से सभी पात्र नागरिक आरक्षण व्यवस्था का लाभ प्राप्त कर सकते हैं | EWS Certificate Kaise Banaye ? ईडब्ल्यूएस सर्टिफिकेट बनवाने के लिए आपको क्या करना होगा | और EWS Certificate बनवाने के लिए आपको कौन कौन से दस्तावेजों की आवश्यकता होगी | इन सवालों का जवाब प्राप्त करने के लिए आपको यह आर्टिकल लास्ट तक पढ़ना होगा | यहां पर आपको पूरी जानकारी प्रदान की जाएगी |

EWS Certificate कौन बनवा सकते है –

ईडब्ल्यूएस सर्टिफिकेट केवल ऐसे नागरिक ही बनवा सकते हैं | जो एससी , एसटी और ओबीसी आरक्षण का लाभ प्राप्त नहीं कर रहे हैं | मुख्य रूप से ऐसी श्रेणी में केवल सामान्य वर्ग के नागरिकों ही आते हैं | जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं |

EWS Certificate बनवाने के लिए आय कितनी होनी चाहिए –

EWS Certificate बनवाने के लिए परिवार की कुल वार्षिक आय Rs-800000/ से कम होनी चाहिए | Rs-800000/ मे परिवार के सभी कामगार सदस्यों की वार्षिक आय जोड़ी जाएगी | इसके साथ ही परिवार के सभी आय के स्रोत जैसे – खेती , व्यापार , नौकरी , मकान का किराया आदि भी इसी में जोड़ा जाएगा |

परिवार के किस किस सदस्य की आय को जोड़ा जाएगा –

जैसा कि सरकार द्वारा पहले ही स्पष्ट कर दिया गया है | कि पूरे परिवार की वार्षिक आय Rs-800000/ से कम होनी चाहिए | तभी ऐसे परिवार के नागरिकों को आरक्षण व्यवस्था का लाभ प्रदान किया जाएगा | लेकिन अभी भी बहुत से नागरिकों के मन में यह सवाल होगा | कि आखिर परिवार के कौन-कौन सदस्यों की आय को जोड़ा जाएगा | Rs-800000/ की वार्षिक आय में निम्न व्यक्तियों की आय को जोड़ा जाएगा –
  1. आपकी खुद की आय
  2. आपके माता-पिता की आय
  3. आपके भाई बहन की आय जो अविवाहित हो
  4. पति-पत्नी की आय
  5. और आपके बच्चों की राय (अविवाहित)

कौन व्यक्ति EWS Certificate नहीं बनवा सकते हैं –

यह एक मुख्य सवाल है | जो कई लोगों के दिमाग में आता होगा | कि ऐसे कौन से नागरिक हैं | जो ईडब्ल्यूएस सर्टिफिकेट नहीं बनवा सकते हैं | निम्न व्यक्ति EWS Certificate के लिए आवेदन नहीं कर सकते हैं –
  • ऐसे नागरिक जिनके पास 5 एकड़ की से ज्यादा जमीन हो
  • ऐसे नागरिक जिनका मकान 1000 स्क्वायर फुट से ज्यादा में बना हो

EWS Certificate कैसे बनाएं जाते है –

ईडब्ल्यूएस सर्टिफिकेट बनाने के लिए अभी ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू नहीं की गई है | इसलिए अभी सिर्फ ऑफलाइन ही EWS Certificate के लिए आवेदन किया जा सकता है | और बनवाया जा सकता है | EWS Certificate बनाने के लिए आपको अपने तहसील में – जिला मजिस्ट्रेट / अपर जिला मजिस्ट्रेट / कलेक्टर / अतिरिक्त ‘डिप्टी कमिश्नर से / तहसीलदार से / उप-विभागीय अधिकारी से/ वह क्षेत्र जहाँ उम्मीदवार या उसका परिवार सामान्य रूप से रहता है वहां के उप-विभागीय अधिकारी से बनवाया जा सकता है |

EWS Certificate Form Download kare –

ईडब्ल्यूएस सर्टिफिकेट बनवाने के लिए आवेदन करने के लिए आपको EWS Certificate form की आवश्यकता होगी | EWS Certificate form आप किसी शॉप से भी खरीद सकतें हैं | साथ ही आप ऑफिस से भी निशुल्क फॉर्म प्राप्त कर सकतें हैं | इसके साथ ही आप नीचे दी गई लिंक पर क्लीक करके भी डायरेक्ट डाउनलोड कर सकतें हैं | और आवश्यकता पड़ने पर प्रिंटआउट भी निकाल सकतें हैं |
"EWS Certificate form download" - 'लिए यहाँ क्लीक करें' |

EWS Certificate बनवाने के लिए आवश्यक दस्तावेज –

EWS Certificate बनवाने के लिए आपको निम्नलिखित आवश्यक दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी –
  1. आधार कार्ड
  2. आय प्रमाण पत्र
  3. पैन कार्ड
  4. बीपीएल राशन कार्ड
  5. बैंक स्टेटमेंट
  6. स्व-घोषणा पत्र

यदि आपको यह जानकारी अच्छी लगे तो अपने दोस्तों के साथ जरुर शेयर करें EWS आय प्रमाण पत्र कैसे बनवाए 2021,EWS Certificate बनवाने के लिए आवश्यक दस्तावेज,EWS Certificate कैसे बनाएं जाते है ,ताकि उन्हें भी इसकी जानकारी प्राप्त हो सके और इसका लाभ प्राप्त कर सकें | साथ ही यदि आपका कोई सवाल हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में कमेंट करें हम जल्द ही आपके सवाल के जवाब देंगे

2 comments:

Any Query Related Post Please Comments

www.fasterjobselection.in. Powered by Blogger.

Search This Blog