Online Voter Id Card | Voter Id Application form | नया Voter ID Card के लिए आवेदन कैसे करें | मतदाता कार्ड(निर्वाचन कार्ड) कैसे बनवाएं

नया Voter ID Card के लिए आवेदन कैसे करें (Apply For New Voter Id card online 2020)

क्या है Voter ID Card  :– सरकार द्वारा वोटरों की सही सही पहचान करने और चुनावी व्यवस्था को पारदर्शी बनाए रखने के लिए और साथ ही साथ चुनाव के समय एक ही व्यक्ति बार बार वोट दे कर चुनावी व्यवस्था के ढांचे को नुक्सान न पहुंचा सके इसके लिए सरकार ने Voter ID Card की व्यवस्था की है | जब भी कोई व्यक्ति चुनाव के समय वोट देने जाता है | तो वहां उसे अपना Voter ID Card दिखाना होता , बिना Voter ID Card दिखाए कोई भी व्यक्ति वोट नहीं दे सकता है | भले ही उसकी आयु 18 वर्ष या इससे अधिक हो |
voter id online registration voter list voter id search by name voter id download
ONLINE VOTER ID CARD 
Voter ID Card कौन बनवा सकता है  –
हर वह व्यक्ति जो भारत वर्ष का निवासी है |, जिसकी आयु 18 वर्ष या इससे अधिक है | और वह सरकार द्वारा घोषित की गयीं कुछ खास केटेगरी जैसे की दिवालिया आदि से सम्बंधित न हो ऐसा हर व्यक्ति Voter ID Card के लिए आवेदन कर सकता है | अपने मतदान के अधिकार का लाभ उठा कर देश की सरकार चुनने में भी अपना योगदान कर सकता है |

Voter ID Card कैसे बनवाये – How  To Apply New Voter Card -

हर व्यक्ति जो ऊपर बताई गयी Voter ID Card बनवाने की जरूरी शर्तों को पूरा करता हो वह Voter ID Card बनवाने के लिए आवेदन कर सकता है | वोटर आई. डी. कार्ड बनवाने के लिए किया जाने वाला आवेदन, दो प्रकार से किया जा सकता है | पहला ऑनलाइन माध्यम और दूसरा ऑफलाइन माध्यम |

Voter ID Card बनवाने के लिए आवश्यक दस्तावेज़ –

Voter ID Card बनवाने के लिए आपको दस्तावेज़ों की आवश्यकता होती है |
  • (१) आयु प्रमाण पत्र
  • (२) निवास प्रमाण पत्र और
  • (३) पासपोर्ट साइज की फोटो
(1) आयु प्रमाण पत्र – Voter ID Card बनवाने के लिए जैसा की हमने पहले भी बताया है | की आपकी आयु कम से कम अठारह वर्ष होनी चाहिए | और इसे साबित करने के लिए आप आधार कार्ड , स्कूल की मार्क शीट या फिर पैन कार्ड | इनमें से किसी भी एक प्रमाण पात्र का इस्तेमाल कर सकते हैं |
(2) निवास प्रमाण पत्र – आप जिस स्थान से अपना Voter ID Card बनवाना चाहते हैं | आपको वहां का निवासी होना भी अत्यंत आवश्यक है | अतः आप उसी स्थान के निवासी है | जहां से आप अपना Voter ID Card बनवाना चाहते हैं | इस बात की पुष्टि करने के लिए आपको एक निवास प्रमाण पत्र की आवश्यकता होगी | जिसके लिए आप यहां बताए जा रहे दस्तावेज़ों में से किसी का भी उपयोग अपनी सुविधा अनुसार कर सकते हैं | आधार कार्ड ,बिजली का बिल ,पानी का बिल ,निवास स्थान के किराये का बिल, टेलीफोन बिल, राशन कार्ड या फिर तहसीलदार द्वारा बनाया गया निवास प्रमाण पत्र |
(3) पासपोर्ट साइज फोटो – अपना Voter ID Card बनवाने के लिए आपको अपने फॉर्म के साथ अपनी एक पासपोर्ट साइज की फोटो भी जमा करनी होगी |

Voter ID Card बनवाने का ऑफलाइन तरीका –

ऑफलाइन माध्यम से अपना Voter ID Card बनवाने के लिए आप ऊपर बताए गए सभी दस्तावेज़ की प्रतिलिपि यानि की फोटोकॉपी लेकर BLO या उस व्यक्ति से संपर्क करना होगा | जो आपके वार्ड में यह सब कार्य करने के लिए नियुक्त किया गया है | आप उनसे फॉर्म प्राप्त करके उसे भर के सभी जरूरी दस्तावेज़ों की प्रतिलिपि (फोटोकॉपी) के साथ उस कार्यकारी को जमा कर दें | जिसके बाद वह कार्यकारी आपके आवेदन फॉर्म को जांच पड़ताल करने के उपरांत निर्वाचन आयोग भेज देता है | जिसके बाद आपका वोटर आई. डी. कार्ड बन जाता है , जो की आपको पोस्ट के माध्यम से भेज दिए जाता है |

Voter ID Card बनवाने का ऑनलाइन तरीका –

यदि आप काम के सिलसिले में कहीं बाहर रहते हैं | तो आपको परेशान होने की आयश्यकता नहीं है , आप ऑनलाइन माध्यम से भी अपना Voter ID Card बनवाने के लिए आवेदन कर सकते हैं|
  1. ऑनलाइन माध्यम से Voter ID Card बनवाने के लिए आपको, NVSP (National Voters Service Portal) वेबसाइट https://www.nvsp.in/ पर जाना होगा | आप चाहें तो यहाँ क्लीक करके डायरेक्ट भी जा सकतें हैं |
  2. वेबसाइट पर पहुचने के पश्चात नया Voter ID Card बनवाने के लिए Apply Online For Registration Of New Voter पर क्लिक करना होगा |
  3. अब आपके सामने एक फॉर्म खुला मिलेगा , यहाँ आपको फॉर्म नंबर 6 भरना है |
  4. सबसे पहले आप अपनी भाषा चुनें ,इसके बाद अपना राज्य, जिला, और विधानसभा क्षेत्र का चुनाव करें | इसके बाद कुछ निजी जानकारी जैसे की नाम ,पिता का नाम ,जन्मतिथि आदि भरें | पहले अपना वर्तमान पता और उसके बाद अपना स्थायी पता भरें |
  5. इसके बाद अपना मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी भरें | अब तीन जरूरी दस्तावेज़ को स्कैन करके रखें | और उन्हें यहां अपलोड कर दें |
  6. अब आपको एक घोषणा पत्र भरना होगा | कि आपने सभी जानकारी और दस्तावेज़ सही सही भरें है | और फॉर्म सबमिट कर दें |
  7. अब आपको वोटर आईडी एकनॉलेज मेन्ट नंबर दिखाई देगा | आप इसे नोट कर लें | जिसे बाद में आपको यह पता करने में आसानी होगी कि आपके वोटर आईडी का काम कहाँ तक पहुंचा |
  8. यदि आपने इस फॉर्म (6) में कोई भी जानकारी गलत भरी है | तो आपको दोबारा आवेदन करना पड़ेगा | इसलिए फॉर्म को बहुत ही सावधानी से भरें |
  9. गलत जानकारी देने की स्थिति में आपका वोटर आई. डी. कार्ड का आवेदन निरस्त कर दिए जायेगा | आपको अपने वोटर आईडी रिफरेन्स नंबर से पता चलेगा | सही सही भरा गया तो आपका वोटर आई. डी. कार्ड बन जाएगा | और डाक द्वारा जल्द ही आपके पते पर पहुँच जाएगा |
नोट – याद रहे कि डाक के द्वारा Voter ID Card आपके स्थायी पते पर ही पहुंचेगा | इसलिए यहां आप वही पता भरें | जहां आप अपना Voter ID Card डाक द्वारा प्राप्त करना चाहते हैं |
ऊपर दिए गए तरीकों की मदद से आप अपना वोटर आई. डी. कार्ड बनवा सकते हैं,नया Voter ID Card के लिए आवेदन कैसे करें| इसके उपरांत भी अगर आप कोई अन्य सवाल पूछना चाहते हैं | तो आप हमे नीचे कमेंट बॉक्स में लिख कर पूछ सकते हैं

0 comments:

Post a Comment

Any Query Related Post Please Comments

www.fasterjobselection.in. Powered by Blogger.

Search This Blog